Redmi Note 12 Pro+5G Price

Always Super Technology On Super Tech Master

Redmi Redmi Note 12 Pro+5G की कीमत


 Redmi Note 12 Pro+5G स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई महीनों से खबरें आ रही हैं। अपकमिंग Redmi Note 12 Pro + 5G के ग्लोबल वेरिएंट को FCC और IMEI वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। याद करा दें कि Redmi Note 12 सीरीज को पिछले महीने चीनी मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। कंपनी ने इस सीरीज में नोट सीरीज के चार फोन लॉन्च किए हैं- Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Pro Explorer Edition।

MIUI टेस्टर Kacper Skrzypek का दावा है कि Xiaomi Redmi Note 12 Pro + 5G को भारत में Xiaomi 12i HyperCharge नाम से लॉन्च कर सकती है। भारतीय संस्करण में चीनी मॉडल की तुलना में अलग विशिष्टताओं के मिलने की उम्मीद है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट से पता चला है कि चीनी मॉडल की तरह ग्लोबल वेरिएंट का कोडनेम रूबी होगा। दूसरे शब्दों में, चीनी और वैश्विक संस्करण समान हो सकते हैं।

गौरतलब है कि Xiaomi Redmi Note 12 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी में है। Redmi Note 12 Pro + 5G ग्लोबल वेरिएंट को FCC और IMEI वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

रेडमी नोट 12 प्रो+ 5जी

Redmi Note 12 Pro + 5G ग्लोबल वेरिएंट को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 22101316UG के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन MIUI 14 पर चलेगा। हालांकि लिस्टिंग इस बात की पुष्टि नहीं करती है कि अपकमिंग हैंडसेट को Android 13 मिलेगा या नहीं। डिवाइस को IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया है।

IMEI लिस्टिंग से ग्लोबल वेरिएंट के मॉडल नंबर की भी पुष्टि हुई है। Redmi Note 12 सीरीज को चीन में 3C पर मंजूरी मिल गई है। Redmi Note 12 Pro+ में 210W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

हालांकि एफसीसी और आईएमईआई लिस्टिंग से हैंडसेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन Note 12 Pro+5G को भारत में जनवरी या फरवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

 

You Might Also Like

0 comments

Technology Master Is Best Website And Super Technology Master