The path leads to the world's deepest cave "Paatal Lok", people get goosebumps as soon as they see it!

Always Super Technology On Super Tech Master

दुनिया की सबसे गहरी गुफा "पाताल लोक" तक जाता है रास्ता, देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं लोगों के!


अजब गजब गुफाएं: वेरियोवकिना गुफा दुनिया की सबसे गहरी गुफा है, जिसकी गहराई 7,257 फीट है। यह गुफा जॉर्जिया के
सुदूर क्षेत्र अब्खाज़िया में अरेबिका मासिफ में स्थित है।
वेरीओवकिना गुफा- दुनिया की सबसे गहरी गुफा: दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें हैं, जो रोमांच से भरी हैं, लेकिन वहां खतरा भी कम नहीं है। ऐसी ही एक जगह है वेरीओव्किना गुफा, जो दुनिया की सबसे गहरी ज्ञात गुफा है, इतनी गहरी कि हर किसी की इसमें जाने की हिम्मत नहीं होती। अंदर से ऐसा लगता है कि रास्ता "पाताल लोक" की ओर जाता है, इसलिए इस गुफा को देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं!

यह गुफा कहाँ स्थित है? : a-z-animals.com की रिपोर्ट के मुताबिक, वेरियोवकिना गुफा की गहराई 2,212 मीटर (7,257 फीट) है। यह गुफा जॉर्जिया के सुदूर क्षेत्र अब्खाज़िया में अरेबिका मासिफ में स्थित है। गुफा की मौजूदा गहराई तक पहुंचने और सतह पर लौटने में कम से कम एक पूरा सप्ताह लग जाता है।

यह गुफा किससे बनी है?
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यह गुफा चूना पत्थर से बनी है, जिसे पहली बार 1968 में खोजा गया था, लेकिन उस समय इस गुफा के कई हिस्से अज्ञात थे। 1982 में मॉस्को स्पेलोलॉजी क्लब ने इसके कई हिस्सों की खोज की। वेरेवकिना गुफा का नाम अलेक्जेंडर वेरेवकिना के नाम पर रखा गया है, जो एक गुफा गोताखोर थे जिनकी 1983 में मृत्यु हो गई थी।

उससे पहले ये गुफा सबसे गहरी थी


Wondermondo.com की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2018 से पहले दुनिया की सबसे गहरी गुफा का खिताब क्रुबेरा गुफा के पास था, जिसे वोरोन्या गुफा के नाम से भी जाना जाता है. जिसकी गहराई 7,215 फीट (2,199 मीटर) है, जो जॉर्जिया के अबखाज़िया के गागरा जिले में स्थित है।

वेरियोवकिना गुफा में प्रवेश करना आसान नहीं है।
वेरियोवकिना गुफा में उतरना बिल्कुल भी आसान नहीं है। केवल मजबूत दिल और इरादे वाले लोग ही प्रवेश करते हैं। इस गुफा तक पहुंचने का रास्ता गड्ढों से भरा हुआ है। यह गुफा इतनी मशहूर है कि इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। हालाँकि बहुत कम लोग इस गुफा में उतर पाते हैं, लेकिन गुफा की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

You Might Also Like

0 comments

Technology Master Is Best Website And Super Technology Master